खजराना में चरस के साथ पकड़ाया आरोपी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने 164 ग्राम से ज्यादा चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सोहेल पुत्र समीर खान, निवासी बाबा की बाग को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर आदिल उर्फ मामा पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन और शरीफ़ शेख़ उर्फ बच्चा पुत्र शकूर शैख़ निवासी देवास को पकड़ा है। आरोपी सोहेल आईपीपीएस स्कूल के पास सर्विस रोड पर सिगरेट पी रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर कपड़ों के अंदर से चरस बरामद हुई। उसने बताया कि वह आदिल ओर उसके साथी को चरस देने आया था।

Exit mobile version