खजराना थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, दीपक (26) पुत्र किशनलाल मालवीय, निवासी मुमताज नगर, ने बुधवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दीपक ऑटो रिक्शा चालक था और शाम को काम से लौटकर घर आया। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। उसके दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा कमरे में गया, तो उसने पिता को फंदे से लटका हुआ देखा और परिजनों को सूचना दी।
परिवार के अनुसार, दीपक को नशे की लत थी, और वह कुछ समय से तनाव में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में डिप्रेशन की बात सामने आई है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
