क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में मंदसौर का फरार एवं MD ड्रग्स तस्कर गैंग का सप्लायर आरोपी गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपी सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ लाकर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को करता था ड्रग्स सप्लाई।

✓ पूर्व में आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग करीब 57.35 ग्राम “MD ड्रग्स” एवं 01 मारुति डिजायर कार (अवैध मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सहित कुल मशरूका कीमत करीब 70 लाख रुपए) ।

✓क्राईम ब्रांच के द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी पूछताछ, अपराध में संलिप्तता के आधार पर की जाएगी साथी आरोपियों के विरुद्ध भी कार्यवाही।

अपराध क्रमांक- 117/2025 धारा- 8/22

- Advertisement -

दिनांक घटना- 14-06-2025

घटना स्थल- MR10 ब्रिज के नीचे, ढाबे के पास इंदौर

आरोपीयो का नाम :–

(1).मोहम्मद सोहेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इंदौर

(2). मोहम्मद अजगर उम्र 25 वर्ष निवासी काजीपुरा रतलाम

(3). मोहम्मद फ़ेज़ान उम्र 22 वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर

(4). शाकिब शेख उम्र 20 वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर

वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी :–

(5).योगेन्द्र उर्फ युवराज रावल उम्र 24 वर्ष संजय हिल्स लालघाटी रोड मंदसौर
{10 वी तक पढ़ा है, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट की मशीन चलाने का कार्य करना कबूला, आदतन आरोपी के विरुद्ध लड़ाई झगड़े का पूर्व में अपराध पंजीबद्ध होना भी कबूला है।}

पूर्व में जब्त माल का विवरण : – 57.35 ग्राम “MD ड्रग्स” एवं 01 मारुति डिजायर कार ।

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते MR10 ब्रिज के नीचे, ढाबे के पास इंदौर पर संदिग्ध कार से आरोपी (1).मोहम्मद सोहेल उम्र वर्ष निवासी ग्रीनपार्क कालोनी इंदौर, (2).मोहम्मद अजगर उम्र वर्ष निवासी काजीपुरा रतलाम, (3). मोहम्मद फ़ेज़ान उम्र वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर, (4). शाकिब शेख उम्र वर्ष निवासी केशव नगर इंदौर को पकड़ा था जिनके कब्जे से 57.35 ग्राम “MD ड्रग्स” एवं 01 मारुति डिजायर कार जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 117/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया जाकर साथी आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई थी।

उक्त गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा अपने साथी आरोपी योगेंद्र उर्फ युवराज के माध्यम से ड्रग्स प्राप्त करना बताया था, उक्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा सप्लायर आरोपी (5).योगेन्द्र उर्फ युवराज रावल उम्र 24 वर्ष संजय हिल्स लालघाटी रोड मंदसौर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version