क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में रतलाम जिले के MD ड्रग्स तस्कर आरोपी गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ आरोपी के कब्जे से लगभग करीब 22.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5 लाख रुपए) जप्त ।

✓आरोपियों का, ड्रग्स का नशा करने वाले लोगों को अधिक दामों पर MD ड्रग्स बेचना का था इरादा ।

अपराध क्रमांक- 101/2025 धारा- 8/22

- Advertisement -

घटना स्थल- भंडारी ब्रिज के नीचे MR 4 रोड इन्दौर

आरोपी का नाम :

(1). अमजद खान उम्र 46 वर्ष निवासी जावरा,रतलाम
{3 कक्षा तक पढ़ा है और ट्रक ड्राइवरी का कार्य करना कबूला है।}

महिला आरोपी (2). अंजुम बी निवासी निवासी– जावरा, रतलाम

जब्त माल का विवरण : – 22.06 ग्राम “MD ड्रग्स” एवं 02 मोबाइल।

घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग करते भंडारी ब्रिज के नीचे MR 4 रोड इन्दौर में दो(पुरुष व महिला) संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देख घबराने लगे, , जिससे पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपना नाम (1). अमजद खान उम्र 46 वर्ष निवासी जावरा,रतलाम, एवं महिला आरोपी (2). अंजुम बी निवासी निवासी– जावरा, रतलाम का होना बताया ।

आरोपी अमजद ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने का आदि है MD ड्रग्स सस्ते दामों पर लाकर शहर में सप्लाई करने का था इरादा।आरोपी के कब्जे से 22 ग्राम “MD ड्रग्स”जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Exit mobile version