✓ आरोपी के कब्जे से लगभग 12.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,30,000/- रुपए) जप्त ।
✓आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बिक्री करना कबूला।
✓ आरोपी मयूर दिहाड़ी मजदूरी करता है एवं 10वीं तक ही पढ़ाई की है।
✓ आरोपी मयूर उर्फ बंटी पर इंदौर शहर में पूर्व में भी लगभग आधा दर्जन प्रकरण है दर्ज।
अपराध क्रमांक- 203/2025 , धारा- 8/21
घटना स्थल- पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी शिवाजी नगर के पास इंदौर
आरोप का नाम –
मयूर उर्फ बंटी पचौरी निवासी गांधीनगर इंदौर
जब्त माल का विवरण : – 12.60 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं एक मोटरसाइकल कुल मश्रूका 2,00,000/- रुपए
घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी शिवाजी नगर इंदौर क्षेत्र में एक व्यक्ति दिखा जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लग जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम मयूर उर्फ बंटी पचौरी नि. गांधीनगर इंदौर का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेते 12.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। एवं एक मोटरसाइकल भी मौके से जप्त की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही –
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर ‘ब्राउन शुगर’ इंदौर शहर में बेचता था।
आरोपी मयूर से 12.60 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं एक दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 203/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
