क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की लगातार 02 कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के साथ आरोपीगण गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

✓ दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग करीब 28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD Drugs”, 01 दोपहिया वाहन एवं अन्य (कुल मशरूका कीमत करीब 3 लाख रुपए) जप्त ।

✓आरोपीगण ने पूछताछ में सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर, इंदौर शहर में नशे के आदि लोगों को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला।

✓आदतन आरोपी नशा बेचने एवं करने के है आदि ।

✓आदतन आरोपियों के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है कई गंभीर अपराध।

- Advertisement -

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

पहली कार्यवाही– क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा संदिग्ध की चेकिंग हेतु एम आर 4 रोड स्थित लक्ष्मीबाई स्टेशन के पास एक्टिवा दोपहिया वाहन पर संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर रोका, जिससे पूछताछ पर आरोपीयो के द्वारा अपना नाम (1). मोहम्मद दानिश उम्र 28 वर्ष निवासी ग्रीन पार्क चंदन नगर इंदौर का होना बताया।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह 9वी तक पढ़ा है, एवं आदतन आरोपी विरुद्ध दो अपराध पहले से पंजीबद्ध है और नशा करने का आदि है और नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीदीकर महंगे दामों पर नशे के आदि लोगों बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।

आरोपी के कब्जे से 13.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD drugs” , 01 Activa वाहन एवं 01 मोबाइल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

दूसरी कार्यवाही– संदिग्ध की तलाश करते क्राइम ब्रांच की टीम जूनी इंदौर मुक्तिधाम के पास पहुंची जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पर दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और नाम,पता पूछने पर अपना नाम (2). आदिल उर्फ गोलू खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद नगर इंदौर का होना बताया। संदिग्ध की तलाशी लेते उसके कब्जे से लगभग 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर
आरोपी से पूछताछ करते आरोपी ने बताया कि वह 6वी तक पढ़ा है अलमारी बनाने का कार्य पूर्व में करना बताया साथ ही आदतन आरोपी के विरुद्ध राजस्थान एवं इंदौर में 04 अपराध पहले से पंजीबद्ध होना कबूला है, एवं ड्रग्स सेवन करने का आदि होकर, स्वयं के नशे एवं जल्दी रुपयों की व्यवस्था हेतु अवैध मादक पदार्थ लोगो को अधिक दामों पर बेचने का कार्य करना कबूला जिसकी जांच की जा रही है।

उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से लगभग कुल 28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स, दोपहिया वाहन, मोबाइल आदि जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध 8/22 NDPS ACT me अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं ड्रग्स की खरीदी–बिक्री के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है प्रकरण में संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी NDPS एक्ट के तहत् कार्यवाही की जावेगी।

Exit mobile version