क्रश कॉफी और रसोमा चौराहे पर भी, लगी इंदौर पुलिस की सायबर चौपाल।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

● सायबर अपराधों से संबंधित क्विज के माध्यम से लोगों को किया, सायबर फ्रॉड से बचने वाली बातों के प्रति जागरूक।

इंदौर- सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक” जनसंवाद अभियान के परिपेक्ष्य में पुलिस आयुक्त नागरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार निरंतर रूप से किया जा रहा है।

उक्त सेफ क्लिक अभियान के तहत आज अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया टीम के साथ क्रश कॉफी कैफ़े में पहुँचकर, आम नागरिकों को वर्तमान समय के विभिन्न सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी और सायबर फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखने वाली बातों को प्रश्नोत्तरी (क्विज) के माध्यम से बताकर जागरूक किया।

  इसी प्रकार पुलिस टीम ने रसोमा चौराहे पर MY FM 

व ट्रैफिक पुलिस के यातायात जागरूकता अभियान में पहुँचकर वहां सिग्नल पर आने वाले वाहन चालकों को विभिन्न पोस्टर्स/बैनर्स व पम्पलेट्स के माध्यम से वर्तमान समय के सायबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों की जानकारी देते हुए, सभी को सायबर जागरूकता लाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -
Exit mobile version