बुधवार को कृषि और राजस्व विभाग द्वारा हातोद में आदर्श एग्रो सेल्स, आरआर. ट्रेडर्स एवं सेवा सहकारी संस्था का निरीक्षण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक श्री जितेन्द्र चोरेल तथा तहसीलदार हातोद श्री डीके. वर्मा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थाओं से उर्वरक परीक्षण हेतु 06 नमूने लिये गये। संस्थाओं को कृषकों को निर्धारित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
