किसानों को मिलेगी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की सौगात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले के 75 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित
कार्यक्रम आज गुरुवार को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की द्वितीय किस्त की राशि का अंतरण 14 अगस्त बलराम जयंती के अवसर पर मण्डला जिले से किया जायेगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इंदौर जिले के 680 ग्रामों के 75 हजार 532 हितग्राही किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री जी के वर्चुअली कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक-110 में दिखाया जायेगा।

Exit mobile version