
महिला ने मंगलसूत्र निकाला और वृद्धा से झुमके व मंगलसूत्र ले लिया। आरोपितों आटो रिक्शा में बैठाने का बहाना कर फरार हो गए।वृद्धा ने घर जाकर नोट गिने तो गड्डियों में कागज के टूकड़े निकले।
हाट बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थी।
युवक ने खाना खाने के लिए पैसे मांगे।
पांच सौ के नोट की गड्डियां निकाली।
इंदौर। तीन बदमाश सरेराह वृद्धा से आभूषणों की ठगी कर फरार हो गए। मदद के बहाने वृद्धा को रोका और उससे सोने का मंगलसूत्र,झुमके लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने वृद्धा को नोट की गड्डी भी दी जिसमें अंदर कागज के टुकड़े जमे थे। भंवरकुआं पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घटना पिछले वर्ष 10 सितंबर की है।
मां दुर्गानगर निवासी 62 वर्षीय गीता प्रजापत के साथ ठगी हुई है।
गीता ने पुलिस को बताया वह हाट बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थी।
अग्रसेन चौराहा पर एक युवक ने इशारा कर खाना खाने के लिए पैसे मांगे।
वृद्धा अनदेखा कर निकल गई।
एक महिला और पुरुष ने रोका और पांच-पांच सौ के नोट की गड्डियां निकाली।
इसके बाद कहा कि इसको सेठ ने रुपये दिए है।
इसकी मदद कर देते है। महिला ने मंगलसूत्र निकाला और वृद्धा से झुमके व मंगलसूत्र ले लिया।
आरोपितों ऑटो रिक्शा में बैठाने का बहाना कर फरार हो गए।
वृद्धा ने घर जाकर नोट गिने तो गड्डियों में कागज के टूकड़े निकले।

