कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक काम किया है हमने पहली बार एक कास्ट बेस्ड इको- सोशल सर्वे तेलंगाना में करके दिखाया है। इसके माध्यम से तेलंगाना का हमने आर्थिक- सामाजिक एक्सरे कर लिया है।
इस सर्वे के सवाल हमने बंद कमरे में नौकरशाहों से नहीं बनवाये। दलित, आदिवासी, सामान्य और सभी सामाजिक संगठनों से इन सवालों का प्रारूप तैयार करवाया है।
आज हमारे पास तेलंगाना का जो भी डेटा आप चाहते हो वो हम दे सकते है। ये विकास का नया मॉडल है, भागीदारी का नया मॉडल है। इससे तेलंगाना में हम नई तरह की राजनीति करने जा रहा है, भागीदारी की राजनीति करने जा रहें। जैसे ही डेटा आयेगा 50 % आरक्षण की माँग तुरंत उठेगी। नरेंद्र मोदी को डेटा से परेशानी क्यों है? क्योंकि डेटा के पीछे सच्चाई छिपी है।
मैं बिना किसी शक के कह रहा हूँ महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया है। हमनें अनेक बार चुनाव आयोग से इलेक्शन डेटा वोटर लिस्ट, और पोलिंग बूथ के वीडियो फुटेज मांगे लेकिन आज कोर्ट में कहने बोलने के बाद भी आज तक तक आयोग ने डेटा नहीं दिया। मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूँ। मध्य प्रदेश में चुनाव चोरी किया गया है अनेक बार चोरी किया गया है। अगर हम सावधान नहीं रहेंगे, हमारी पार्टी तैयारी नहीं करेगी तो जो महाराष्ट्र में हुआ वो एमपी में फिर होगा। हमनें महाराष्ट्र चुनाव की वीडियोग्राफी मांगी, तो उन्होंने कानून बदल दिया। पुरानी वोटरलिस्ट को डिस्ट्रॉय कर दिया ।
बीजेपी की सरकार में ग़रीब लोगों का रोजगार छीना जा रहा है नफ़रत ना हो तो दो दिन में लोग बीजेपी से असली सवाल पूछने लगेंगे। आप मणिपुर चले जाइए। आप कश्मीर चले जाइए। वहाँ जो छोटे कारोबारी धंधा करते थे उन्हें परे किया गया। आप हिमाचल चले जाइए सेब का धंदा अडानी कर रहें हैं। इनकी रणनीति एक भाई से दूसरे को लड़वाने की होती है। पूरे देश में हिंदू से मुस्लिम को, मणिपुर में एक ट्राइब से दूसरे ट्राइब को, हरियाणा में जाट से नॉन जाट को लड़वाते है
