कलेक्टर से मिले भाजपाई… जनता को मिलेगी थोपे गए हेलमेट के आदेश से राहत!

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जनता के लगातार विरोध के चलते अब भाजपाई भी इंदौर में चल रहे नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान के पक्ष में नहीं है… आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सुमित मिश्रा भी कलेक्टर आशीष सिंह से मिलने पहुंचे और उन्हें जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया… भाजपाइयों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि जैसे स्वच्छता के लिए इंदौरियों को जागरूक किया, वैसे हेलमेट के लिए भी करेंगे… हम खुद गरीब तबके के लोगों को सामाजिक संस्थाओं व संगठनों के माध्यम से मुफ्त हेलमेट भी बंटवाएंगे… कलेक्टर से आग्रह किया गया कि आगामी हिन्दू त्योहारों के मद्देनजर जनता को राहत दी जाए… यानी दीपावली तक नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान से इंदौरियों को छुटकारा मिलने की प्रबल संभवना है..!

Exit mobile version