
वित्त आयोग की टीम में आज इंदौर के ट्रेचिंग ग्राउंड जाकर जो देखा उसको देखकर वे आश्चर्य चकित हो गए। आशीष सिंह इसलिए प्रदेश के टॉप 10 I. A. S अधिकारी में आते है।
ऐसे रचा इतिहास , ऐसी कहावत है कि कूड़े के भी दिन बदलते है।
इंदौर में कचरे का पहाड़ का निपटारा
इंदौर में नगर निगम आयुक्त रहते आशीष सिंह ने देवगुराड़िया के 13 लाख टन कचरे के पहाड़ का निपटारा किया। शहर के बायपास रोड पर देवगुराड़िया क्षेत्र के करीब 100 एकड़ में फैले ट्रेंचिंग ग्राउंड में 40 साल से कचरा जमा था। इसके लिए 17 अर्थ मूविंग मशीनें किराए पर लीं और 8-8 घंटों की दो पालियों में 150-150 मजदूरों की मदद से चार माह तक अभियान चलाया। रसायनिक विधि से उपचार कराया और हानिकारक तत्व नष्ट होने के बाद 90 एकड़ में पौधे लगवाए। बाकी 10 एकड़ जगह में बगीचे और बच्चों के खेलने के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की।
