ऑनलाइन Task इन्वेस्टमेंट ठगी प्रकरण में महाराष्ट्र राज्य से ठग गैंग का शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में चौथा आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓फरियादी के साथ लगभग 60 लाख रू की हुई थी ऑनलाइन ठगी।

✓फरियादी को झूठे विश्वास में लेने हेतु, शुरू में दिया छोटा मुनाफा एवं बाद में अधिक राशि इन्वेस्ट करवाकर की ऑनलाइन ठगी।

✓फरियादी के द्वारा Ncrp portal 1930 पर की गई थी शिकायत दर्ज।

✓क्राईम ब्रांच के द्वारा आरोपी गैंग के 40 से अधिक बैंक खातों में लाखों रूपये की राशि को किया गया फ्रिज।

- Advertisement -

✓क्राईम ब्रांच के द्वारा पूर्व में हरियाणा एवं महाराष्ट्र राज्य से तीन शातिर ठग आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपराध क्रमांक – 105/24
धारा – 318(4), 316(5), 3(5) BNS

आरोपी का नाम – कृष्णा कदम नि महाराष्ट्र

घटना विवरण –

इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये ऑनलाइन ठगी करने वाले की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की स्पेशल टीम को लगाया गया था।
इसी अनुक्रम में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित NCRP पोर्टल पर इंदौर निवासी फरियादी मोहम्मद हिदायतुल्ला द्वारा उनके साथ हुई टेलीग्राम टास्क के माध्यम से इन्वेस्टमेंट ठगी के संबंध में शिकायत की थी ।

पुलिस कार्यवाही –
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस टीम के द्वारा अपराध धारा 318(4), 316(5), 3(5) BNS के तहत् अपराध पंजीबद्ध करके प्रकरण में फरार आरोपियो की धरपकड़ करने हेतु कार्यवाही लगातार की जा रही है।
चौथा आरोपी गुजरात राज्य में ठगी गैंग को फर्जी खाते उपलब्ध करवाता था। जिसे तकनीक विश्लेषण व मुखबिर सूचना के आधार पर ट्रेस कर गिरफ्तार किया है।
प्रकरण में चौथे आरोपी कृष्णा कदम निवासी संभाजी नगर महाराष्ट्र
से विधिवत प्रारंभिक पूछताछ करते बताया कि ठग गैंग के द्वारा देशभर में सैकड़ों लोगों को इसी तरह से ऑनलाइन ठगना कबूला है, प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सहित गैंग के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
प्रकरण में पूर्व में हरियाणा राज्य से शातिर ठग आरोपी (1). मंदीप निवासी हिसार हरियाणा एवं (2) सिध्देश्वर खांड भराड़ निवासी महाराष्ट्र 3)गुरदीप बुरा निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

Exit mobile version