एसीपी ऑफिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की भी बाइक चुराई:150 सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; 5 बाइक बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड की पार्किग से बाइक चोरी के फुटेज खंगालते हुए पुलिस एक चोर तक पहुंची। जब चोर को पकड़ा तो पता चला कि उसने सराफा एसीपी ऑफिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल की बाइक भी थाने की पार्किग से चुरा ली थी। आरोपी के पास से हेड कॉन्स्टेबल की बाइक सहित 5 गाड़ियां मिली है। टीआई संजू कामले की टीम ने रवि पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी छोटा बागड़दा को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने पिछले दिनों सरवटे बस स्टैंड से बाइक चुराई थी। करीब 150 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस की टीम आरोपी तक पहुंची तो उससे एक ओर चोरी का खुलासा हुआ। जिसमें उसने बताया कि उसने पुलिसकर्मी की बाइक भी चुराई थी।
थाने के पास से ले गया बाइक
रवि ने छत्रीपुरा थाने के पास बने एसीपी ऑफिस के यहां पदस्थ हेडकास्टेबल अवस्थी की बाइक चुराई थी। उन्होंने थाने के पास बाइक पार्क की थी। उसे भी रवि दूसरी चॉबी से खोलकर लेकर गया था। तब से पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी। इसके बाद उसने सरवटे में वारदात कर दी। पुलिस के मुताबिक रवि के ऊपर पहले के अपराध नहीं है। वह अपना खर्चा चलाने के लिए बाइक चोरी करता था।

Exit mobile version