एमपी में डिप्टी कलेक्टर की पत्नी पर हिंदू महिला से मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, तीन आरोपी पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

डिप्टी कलेक्टर की पत्नी द्वारा तांत्रिक और अन्य साथी के साथ मिलकर हिंदू महिला पर मतांतरण का दबाव बनाने के मामले में खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाबा शाहिद शेख, साहिल पठान और तबस्सुम बानो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि तबस्सुम बानो, सस्पेंड डिप्टी कलेक्टर उज्जैन के मोहम्मद सिराज की पत्नी है।
इंदौर। डिप्टी कलेक्टर की पत्नी द्वारा तांत्रिक और अन्य साथी के साथ मिलकर हिंदू महिला पर मतांतरण का दबाव बनाने के मामले में खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाबा शाहिद शेख, साहिल पठान और तबस्सुम बानो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि तबस्सुम बानो, सस्पेंड डिप्टी कलेक्टर उज्जैन के मोहम्मद सिराज की पत्नी है।
पीड़िता ममता ने बताया कि उसका विवाह 20 वर्ष पहले छिंदवाड़ा में हुआ था। लेकिन बाद में वह अलग रहने लगी और छिंदी गांव में बच्चों के साथ रहने लगी। वहां उसने व्यापारी दिलावर मंसूरी के यहां घरेलू काम करना शुरू किया। इसके बाद दिलावर ने उसे अपने बड़े साले और पत्नी तबस्सुम से मिलवाया और इंदौर में उनके यहां काम करने के लिए भेज दिया।
ममता ने बताया कि तबस्सुम अकेले में उससे दुख-सुख की बातें करती थी और कहती थी कि बाबा शाहिद उसकी परेशानियां दूर कर देंगे। इसके बाद उसने ममता को तांत्रिक शाहिद और साहिल से मिलवाया। एक तावीज और राख दी, जिसे पानी में घोलकर पिलाया।
धर्म बदलने का दबाव
आरोप है कि इसके बाद ममता पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। उसे बुर्का पहनने के लिए कहा गया। बात नहीं मानने पर बदनाम करने और बच्चों की जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version