एमपी में अगले 48 घंटों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चक्रवाती हवा और अरब सागर से आने वाली नमी ने मध्यप्रदेश में मौसम का हाल बदला है। बुधवार को आधे सूबे में लू-गर्मी तो शेष में बारिश हुई। छिंदवाड़ा, सिवनी में आधा इंच बारिश व ओलावृष्टि हुई। राजधानी भोपाल में हल्के बादलों के बीच तापमान 41 डिग्री रहा। रतलाम, धार, गुना, सागर, टीकमगढ़ में लू के हालत रहे। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पांच सिस्टम एक्टिव हुए हैं। अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बारिश और तेज हवा के हालात बन सकते हैं।
2 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, जबलपुर और मंडला में लू का अलर्ट है। 11 अप्रैल से मौसम फिर बदलने का अनुमान है, प्रदेश में दो दिन बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक सक्रिय टर्फ तथा पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। 11 और 12 अप्रैल को राज्यभर में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

Exit mobile version