एमडी ड्रग पेडलर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग पेडलर गिरोह का पर्दाफाश किया है। 12 मार्च को पुलिस ने गुलशन नरगावे नामक आरोपी को पकड़ा था, जो कई वर्षों से राजस्थान के जरिए इंदौर में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। उसके पास से 255 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई थी।
डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में गुलशन से नशा खरीदकर शहर में सप्लाई करने वाले आरोपियों की तलाश की गई और पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें राजा उर्फ कचोरी पुत्र देवकरण श्रीवास (निवासी नंदानगर), यश उर्फ पोलाड पुत्र किरण कालरा (निवासी एमआईजी), आईवन पुत्र रोशन जेराल्ड (निवासी पुष्प नगर, खजराना), रोहन पुत्र राजेश श्रीवास्तव (निवासी आनंद नगर, नवलखा), आदित्य पुत्र प्रमोद गुप्ता (निवासी वैभव नगर, कनाडिया) और राहुल पुत्र सुरेश पटेल (निवासी बदनावर, धार) शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Exit mobile version