एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी धार और देवास से ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाय करते थे। दो आरोपियों को खजराना पुलिस और चार को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया खजराना पुलिस ने तस्कर रेहान (24) पिता सैयद लुकमान अली निवासी ममता कॉलोनी और उसके साथी शाहरुख (28) उर्फ उबैद बारीक पिता अब्दुल कलाम निवासी जवाहर मार्ग जिला धार को गिरफ्तार किया है। इनसे देवास के एक पैडलर की जानकारी मिली है।
वहीं, क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया टीम ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपी मोहम्मद लियाकत (28) निवासी खजराना को गिरफ्तार किया है। दूसरी कार्रवाई चिमनबाग इलाके में हुई। यहां आरोपी राजिक खान (35) निवासी जूना रिसाला व आरोपी वाजिद अंसारी और सद्दाम शेख दोनों निवासी आजाद नगर को 13.90 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
