
पुलिस के मुताबिक मेडिकल परीक्षण के दौरान अंकुश ने भागने की कोशिश की।गिरने के दौरान उसके एक पैर में फ्रेक्चर हो गया। गुरुवार दोपहर पुलिसकर्मी आरोपित को पीसी सेठी नगर ले गए और जुलूस निकाला।आरोपित इस दौरान कान पकड़ कर माफी मांगता रहा।
अपनी भतीजी को खिला रहे युवक ने आरोपी को गालियां देने पर टोका था।
पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की,भागने के दौरान पैर टूटा।
पुलिसकर्मी आरोपी को पीसी सेठी नगर ले गए और उसका जुलूस निकाला।
इंदौर। प्रकाशचंद(पीसी)सेठी नगर में सूचीबद्ध बदमाश ने साल की बच्ची की हत्या की कोशिश की। बदमाश ने चाचा की गोद से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देने की कोशिश भी की। भागने के दौरान उसका एक पैर टूट गया।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक बुधवार को इंदरसिंह किशोरसिंह कुशवाह निवासी पीसी सेठीनगर द्वारा रिपोर्ट लिखवाई थी।
आरोपित अंकुश नंदकिशोर पटेल निवासी पीसी सेठी नगर के विरुद्ध प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया था।
इंदरसिंह ने पुलिस को बताया कि वह 1 वर्षीय भतीजी दिव्यांशी को लेकर बाहर टहल रहा था। आरोपित इंदरसिंह को गालियां देने लगा।
समझाने पर उसने बच्ची को गोद से छीना और जमीन पर पटक दिया।
उसके कोमल सिर में गहरी चोट लगी थी। बच्ची को आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।
पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया। उसके विरुद्ध विजयनगर,खजराना में 11 अपराध दर्ज हैं।
मंगलवार को ही रेड नोटिस दिया गया था। बाउंड ओवर भी हो चुका है।
