
विजय नगर इलाके में दो युवकों ने टक्कर मारने वाली 25 वर्षीय एक युवती को सरेराह पीट दिया। वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार घटना बापट चौराहे से मेघदूत गार्डन के बीच की है। विजय नगर पुलिस के अनुसार युवती स्कीम नंबर-78 में रहती है। युवती की शिकायत पर मिलिंद और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह अरबिंदो अस्पताल से घर लौट रही थी। एचडीएफसी बैंक के सामने मेरी एक्टिवा एक बाइक से टकरा गई। बाइक सवार युवकों ने कहा गाड़ी में नुकसान हुआ है। एक युवक अपशब्द कहने लगा। इसके बाद उन्होंने युवती का कॉलर पकड़कर धक्का दिया। एक ने उसके मुंह पर लात भी मार दी।
