उद्योगपति चिराग जैन का हत्यारा विवेक जैन 18 दिन बाद गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

10 साल के बेटे के सामने बिजनेस पार्टनर की कर दी थी हत्या
इंदौर में पार्टनरशिप विवाद के चलते एक उद्योगपति चिराग जैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात पीड़ित के 10 वर्षीय बेटे के सामने हुई। आरोपी विवेक जैन घटना के बाद फरार होकर 18 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान वह उज्जैन, दिल्ली, हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन और करौली जैसे धार्मिक स्थलों पर छिपता रहा।
पैसे खत्म होने पर उसने मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और भंडारों में खाना खाकर दिन गुजारे। फरारी के दौरान उसने मोबाइल, एटीएम और बैंक लेनदेन का इस्तेमाल नहीं किया, सिर मुंडवाकर हुलिया भी बदल लिया।
अंततः परिवार से मिलने की इच्छा होने पर इंदौर लौटते समय पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि विवाद के चलते उसे व्यापार में नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, इसी कारण उसने हत्या की। हालांकि बाद में उसे पछतावा हुआ कि इस घटना से उसका भी परिवार बर्बाद हो गया।

Exit mobile version