ई-दक्ष केंद्र में दो दिवसीय आरटीआई प्रशिक्षण संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन एवं आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी, भोपाल के सौजन्य से जिला इंदौर के ई-दक्ष केंद्र में “Training of SPIOs / FAAs / Other Officers on RTI Act” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 6 से 7 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी (SPIOs), सहायक लोक सूचना अधिकारी (FAAs) एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल के संचालन संबंधी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर श्री मुनेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा प्रशिक्षण सत्र संचालित किया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया एवं अपने अनुभव साझा किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं समूह फोटो की प्रति जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अतुल दुबे द्वारा प्रदान की गई।

Exit mobile version