इन्दौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत, 3 गंभीर…देर रात ड्राइव पर निकले थे युवक

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read


तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में देर रात बायपास स्थित ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र महेश्वर के पास ढापला गांव के रहने वाले और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
देर रात ड्राइव पर निकले दो इंजीनियरिंग छात्रों की हादसे में मौत
तेजाजीनगर ब्रिज के नीचे कार के परखच्चे उड़े,तीन छात्र घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार करीब 20 फीट दूर गिरी
इंदौर: तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। छात्रों की कार अज्ञात वाहन से टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं मिली है।
देर रात ड्राइव पर निकले थे छात्र
टीआइ देवेंद्र मरकाम के मुताबिक हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जिसमें ढाकला मंडलेश्वर (खरगोन) निवासी 20 वर्षीय धीरज किशोर पाटीदार और धरगांव मंडलेश्वर (खरगोन) निवासी 20 वर्षीय ध्रुव डालूराम पाटीदार की मौत हुई है। जबकि आदित्य, यशराज पटेल और हेमंत निवासी करोंदिया घायल हुए है। एएसआइ प्रदीप सोलंकी के मुताबिक पांचों छात्र देर रात घूमने के लिए निकले थे और कार धीरज चला रहा है। ब्रिज पर किसी वाहन से टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार करीब 20 फीट दूर गिरी।
डॉक्टर ने धीरज और ध्रुव को मृत घोषित किया
सूचना मिलने पर छात्रों के दोस्त वहां पहुंचे, उन्होंने सभी को अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टर ने धीरज और ध्रुव को मृत घोषित कर एमवाय अस्पताल रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक ध्रुव सांवेर रोड़ स्थित निजी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और धीरज भी इंजीनियरिंग का छात्र था। वहीं हेमंत महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा है।
घायल छात्रों को भेजा घर
एएसआइ के अनुसार स्वजनों ने कुछ कहने से इनकार कर दिया, साथ आए छात्रों ने बताया जो कार धीरज चला रहा था वो उसके जीजा की थी। धीरज कार को सर्विसिंग के लिए लेकर आया था। हादसा कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल छात्रों को भी घर भेज दिया गया है। टीआइ के मुताबिक घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे है।

Exit mobile version