- आरोपियों से धोखाधड़ी कर लूटे गये 10 लाख 50 हजार रुपये के सोने के आभूषण 2 सोने की चेन व 2 सोने के कड़े भी बरामद ।
- ऑनलाईन एयर बी.एन.बी. के माध्यम से निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स में फ्लेट बुक कर रह , रहे थे आरोपी ।
- शोरूम कर्मचारी को फ्लेट पर बुलाकर की थी आभूषण की धोखाधड़ी व लूट ।
- दोनो आरोपी ज्वेलरी शोरूम कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी कर चकमा देकर भागे थे भोपाल ।
- सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर लसूडिया पुलिस नें लिया एक्शन ।
- सी.सी.टी.वी. फुटेज तथा तकनीकि साक्ष्य की मदद से आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई ।
- भोपाल से शताब्दी ट्रेन पक़ड़कर दिल्ली भागते समय जी.आर.पी. पुलिस ग्वालियर की मदद से ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर लिया गया आरोपियों को हिरासत में ।
- अन्य अपराधों के संबंध में आरोपीगण से की जा रही है पूछताछ ।
