इंदौर शहर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले 3 दिनों में मिले 4 नए मरीज सामने आए मरीजो को लेकर इंदौर सीएमएचओ डॉ. भूरेसिंह सत्या ने मीडिया को जानकारी देते हुए मरीजो के आने और उनके सम्बन्ध में जानकारी दी.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है शहर में पिछले तीन दिनों के भीतर 4 नए कोविड संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। वही जनवरी 2025 से अब तक इंदौर में कुल 11 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 5 मरीज स्थानीय निवासी हैं, जबकि अन्य बाहर से लौटे हुए लोग हैं बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय बुजुर्ग की जान मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में पॉजिटिव पाए गए 72 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवक की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। दोनों मरीज इस समय होम आइसोलेशन में हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और सावधानी रखने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट से एक एडवाइजरी जरूर जारी हुई है…

Exit mobile version