इंदौर में पॉक्सो (POCSO) मामले में पलासिया थाने के टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी और एसआई जगदीश मालवीय पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि उनकी आठ वर्षीय बेटी के साथ सौतेले पिता ने अश्लील हरकत की। 21 सितंबर को थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर TI-SI ने कार्रवाई टाल दी और महिला 13 घंटे तक थाने पर ठहरी रही।
TI सुरेंद्र सिंह ने 21 सितंबर को पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
SI जगदीश मालवीय ने डीएनए सैंपल लेने का प्रयास किया।
पीड़िता 13 घंटे थाने में बैठी रही, नहीं मिली कोई मदद ।
इंदौर: पॉक्सो एक्ट के मामले में टीआई और SI की गंभीर लापरवाही सामने आई है। TI ने एफआईआर टाल दी और एसआई ने DNA सैंपल मांग लिए। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को हुई शिकायत के बाद जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने विवेचक बदलकर लापरवाहों पर जांच बैठा दी है। महाराष्ट्र निवासी महिला मंगलवार दोपहर भाई के साथ आयुक्त कार्यालय पहुंची और पलासिया टीआई वीरेंद्र सिंह रघुवंशी व एसआई जगदीश मालवीय की शिकायत की। महिला का आरोप है कि उसकी आठ वर्षीय बेटी के साथ सौतेले पिता द्वारा अश्लील हरकत की गई है।
पलासिया पुलिस इस मामले में आरोपित से मिल गई है। विवेचक जगदीश मालवीय डीएनए सैंपल के लिए फोन लगा रहे हैं। पॉक्सो एक्ट में डीएनए परीक्षण आवश्यक नहीं है। शिकायत के बाद जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने जगदीश मालवीय से जांच छीन कर कोतवाली थाने की एसआई अभिरुचि कन्नौजिया को सौंप दी।13 घंटे थाने में बैठी रही, टीआई-एसआई टालते रहे महिला की प्रापर्टी कारोबारी से दूसरी शादी हुई है। पति उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था।
महिला 21 सितंबर को बच्ची को लेकर थाने पहुंची, पर टीआई सुरेंद्र सिंह और एसआई जगदीश मालवीय ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वह 13 घंटे थाने में बैठी रही। 30 सितंबर को महिला मायके औरंगाबाद गई और सतारा थाना में शून्य पर कायमी करवाई। आरोप है कि थाने में असल कायमी करने में तीन दिन लगा दिए। आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना भी नहीं दी और आसानी से जमानत पर छूट गया। मंगलवार को पीड़िता महाराष्ट्र से पुलिस सुरक्षा के बीच जनसुनवाई में पहुंची और आयुक्त को घटना बताई।
