इंदौर में 63 लाख की लागत से गोपुर चौराहे से परस्पर नगर चौराहा तक बनने वाली सर्विस रोड का भूमिपूजन,

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा ने किया भूमिपूजन

इंदौर, गोपुर चौराहे से परस्पर नगर चौराहा तक 63 लाख रुपये की लागत वाली सर्विस रोड का भूमिपूजन आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय विधायक मधु वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा,पार्षद प्रशांत बड़वे स्थानीय नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में और इंदौर में भाजपा सरकार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्विस रोड लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।
महापौर ने बताया कि इंदौर में चंदन नगर से कलानी नगर होते हुए एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का टेंडर भी जारी कर दिया गया है, और जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, ग्रीनरी में भी लगातार आगे बढ़ रहा है और अब हमारा अगला लक्ष्य डिजिटल शहर बनना है। इसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि डिजिटल इंदौर की संकल्पना पूरी होने के बाद यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने कहा कि हम एक फ्यूचरिस्टिक एप्रोच के साथ काम कर रहे हैं, जिसके तहत इंदौर को देश का सबसे बेहतरीन डिजिटल शहर बनाया जाएगा। आईटी कंपनियों को इंदौर में आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि युवाओं को यहीं बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

- Advertisement -

Exit mobile version