इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ाया: लोडिंग वाहन जब्त,सामान की आड़ में छिपाकर करता था तस्करी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपी के पास से करीब 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। वह इसे एक लोडिंग वाहन में रखकर डिलीवर करने जा रहा था। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया था।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेलाल निगवाल निवासी ओखलेश्वर मंदिर रोड खरगोन को रविवार रात गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गोरेलाल एक लोडिंग वाहन में गांजा लेकर जा रहा है। इसके बाद एमआर-10 क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे बड़ी मात्रा में गांजा मिला।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। शुरुआती पूछताछ में गोरेलाल ने बताया कि उसे डिलीवरी के बदले पैसे मिलते थे। वह यह गांजा किसे देने जा रहा था, इसकी जानकारी भी क्राइम ब्रांच द्वारा जुटाई जा रही है।

Exit mobile version