इंदौर में 17 संदिग्ध नागरिक पकड़े गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बांग्लादेशी होने का शक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा पुलिस को

इंदौर शहर में बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चिंता जताई जा रही है रविवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 ऐसे संदिग्ध लोगों को पकड़ा, जिन पर बांग्लादेशी होने का शक जताया गया है इन सभी को मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस के हवाले किया गया है

भाजपा लक्ष्मीबाई मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह बेस ने बताया कि ये सभी लोग लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे और SIR संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान रिपोर्ट के बाद से नजर में थे सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन्हें पकड़कर मल्हारगंज थाने में सौंप दिया चंदन सिंह बेस ने मांग की है कि पकड़े गए सभी लोगों की सघन जांच की जाए यदि वे बांग्लादेशी नागरिक पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें देश से बाहर किया जाए
फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है और पहचान सत्यापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है

- Advertisement -
Exit mobile version