इंदौर में 11 अवैध कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश:कलेक्टर ने कराई थी अवैध कॉलोनियां काटकर प्लाट बेचने वालों की जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने 11 अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR के आदेश जारी कर दिए है।
बताया जा रहा है कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने पूरे जिले में अवैध कॉलोनियां काटकर जमीन बेचने वालों की जांच कराई थी। इसके बाद सौ से ज्यादा केस अपर कलेक्टर कोर्ट में पंजीबद्ध किए गए। इन केसों की सुनवाई हुई।
जिसमें एक-एक कर आरोपी पाए जाने वालों पर FIR के आदेश दिए गए। अपर कलेक्टर बैनल की कोर्ट ने 11 आरोपियों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि अवैध कॉलोनी काटने हुए 10 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर 504 प्लाट बेच दिए, जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
इन पर हुए आदेश
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बिचौली हप्सी के सनावदिया में अतुल अग्रवाल ने 27 प्लाट बेचे, जामन्या खुर्द में अनिल पिता श्याम ने 33 प्लाट बेचे, मोरोद नेहरू में आशीष पिता श्यामलाल वर्मा ने 26 प्लाट बेचे, बिहाड़िया में वासुदेव पिता भागीरथ ने 17 प्लाट बेचे, उमरिया खुर्द में रामनारायण वल्द शिवपाल ने 16 प्लाट बेचे, सनावदिया में शुभम सोनकर ने 35 प्लाट बेचे, देपालपुर के कालीबिल्लौद में सचिन पिता भंवरसिंह ने 11 प्लाट बेचे, कालीबिल्लौद में कप्तान सिंह, यशदीप राजपूत ने 65 प्लाट बेचे, काली बिल्लौद में कैलाश जाट ने 22 प्लाट बेचे, कालीबिल्लौद में अर्जुन बारोड़ ने 214 प्लाट बेचे, सांवेर में फातिमा पति नवाब खां, अमजद खां ने 39 प्लाट बेचे थे।

Exit mobile version