इंदौर में हाईटेंशन लाइन से झुलसा 10 साल का बच्चा:पतंग उतारने के दौरान हुआ हादसा; हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के धार रोड पर रविवार शाम को एक 10 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन से झुलस गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसका इलाज जारी है। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, घटना टिंबर मार्केट इलाके की है। यहां 10 साल का आयुष, जो प्रकाश का पुत्र है। पतंग उड़ाने के दौरान हाईटेंशन लाइन से झुलस गया। बताया जा रहा है कि आयुष अपनी बुआ के घर पर था और रविवार को पहली मंजिल से पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग के तारों में उलझ गई। उतारने के दौरान आयुष को करंट लग गया।
परिवार के लोगों का कहना है कि आयुष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के बयान नहीं हो पाए हैं। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version