इंदौर में हथियार डिलीवरी से पहले युवक धराया:क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 4 पिस्टल के साथ ग्वालियर का युवक गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक युवक को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 4 पिस्टल बरामद हुई हैं, जिन्हें वह डिलीवरी के लिए लेकर आया था।
आरोपी की पहचान राहुल पिता पप्पू जोशी निवासी बिड़ला नगर, ग्वालियर के रूप में हुई है। वह भंवरकुआं और राजेंद्र नगर के बीच हथियारों की डिलीवरी करने जा रहा था।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रीजनल पार्क के पास हथियारों की डिलीवरी होने वाली है। टीम ने मौके पर दबिश दी और राहुल को संदिग्ध हालात में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 4 पिस्टल मिलीं।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह इंदौर में पिस्टल डिलीवरी करने आया था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने ये हथियार कहां से खरीदे और इन्हें किसे देने वाला था। अधिकारी जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

Exit mobile version