इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी, 4 पर FIR दर्ज, अनाज गोदाम में खाद्य विभाग ने की थी कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर खाद्य विभाग ने विगत दिनों जम्बूर्डी हप्सी अरिहंत नगर स्थित एक अनाज गोदाम पर छापामार कर सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला पकड़ा था। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में गेहूं और चावल अवैध रूप से भंडारित पाया गया। उक्त मामले में खाद्य विभाग ने सोमवार को गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले चार आरोपियों पर FIR दर्ज
बीते दिनों जम्बूर्डी हप्सी में अनाज गोदाम में खाद्य विभाग ने की कार्रवाई
खाद्य विभाग ने सोमवार को गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई
इंदौर। खाद्य विभाग ने विगत दिनों जम्बूर्डी हप्सी अरिहंत नगर स्थित एक अनाज गोदाम पर छापामार कर सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला पकड़ा था। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में गेहूं और चावल अवैध रूप से भंडारित पाया गया। उक्त मामले में खाद्य विभाग ने सोमवार को गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
राशन की हो रही थी कालाबाजारी
दरअसल, गोदाम को राजेश वर्मा द्वारा किराए पर लेकर अनाज व्यापार के लिए संचालित किया जा रहा था। मौके पर मौजूद राजेश वर्मा और उनके मुनीम सोनू राजपूत ने स्वीकार किया कि विभिन्न ऑटो चालकों द्वारा लाया गया गेहूं और चावल उन्होंने खरीदा है। इसी दौरान एक सवारी आटो भी मिला, जिसके अंदर प्लास्टिक बारदानों में भरा चावल पाया गया।
अनाज गोदाम में खाद्य विभाग ने की थी कार्रवाई
ऑटो चालक मुर्तुजा ने बताया कि वह पीडीएस से मिलने वाला फोर्टिफाईड चावल और गेहूं हितग्राहियों से खरीदकर लाता था। कार्रवाई में कुल 54.30 क्विंटल फोर्टिफाईड चावल और 68.50 क्विंटल गेहूं बिना वैध दस्तावेज के पाए जाने पर जब्त किए गए। साथ ही सवारी ऑटो को भी कब्जे में लिया गया था। विभाग ने हेमराज यादव, राजेश वर्मा, सोनू राजपूत और मुर्तुजा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Exit mobile version