इंदौर में सब्जी व्यापारी ने किया सुसाइड:बेटे की नींद खुली तो पिता फंदे पर लटके मिले, कहा – कर्जदार परेशान कर रहे थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के निरंजनपुर में सब्जी बेचने वाले मनोहर जायसवाल (52) का शव शुक्रवार सुबह उनके घर में फंदे पर लटका मिला। बेटे सिद्धांत की नींद खुली तो उन्होंने पिता को फंदे पर देखा और तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, मनोहर पर कुछ लोगों से कर्ज था और कर्जदार लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। पिछले दो-तीन दिनों से वह तनाव में थे और दुकान पर भी नहीं जा रहे थे। बेटे सिद्धांत ने बताया कि पिता का कारोबार और कर्ज का दबाव बढ़ रहा था, इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल कमरे में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने यह भी बताया कि कर्ज से जुड़ी जानकारी उनकी बहन के पास है।
लसूडिया पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version