इंदौर में सड़क हादसे में दादी की मौत, पोता घायल: भंडारे में खाने के बाद घर छोड़ने जा रहा था, रास्ते में बाइक स्लीप हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर इलाके में एक हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 17 वर्षीय नाबालिग पोता घायल हुआ है। हादसा रात के समय पितृ पर्वत क्षेत्र में हुआ।
पुलिस के अनुसार, यश राठौर (17) अपनी दादी शांताबाई (पति: धनसिंह राठौर) को बुढानिया स्थित उनके पुराने घर छोड़ने जा रहा था। रात करीब 11 बजे रास्ते में बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यश को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
परिवार के अनुसार, यश अपने माता-पिता के साथ जय भवानी नगर में रहते हैं। बुढानिया में दादी-दादाजी का मकान निर्माणाधीन है। शनिवार को इलाके में भंडारे का आयोजन था, जिसमें दादी को यश के पिता लेकर आए थे। रात में यश को पिता ने बाइक देकर घर छोड़ने भेजा था। यश वर्तमान में 10वीं कक्षा का छात्र है।

Exit mobile version