इंदौर में युवती का आईफोन-सोने का हार चोरी:विजयनगर और बाणगंगा इलाकों में वारदात, एक लैपटॉप भी चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की विजयनगर पुलिस ने लैपटॉप चोरी का केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि रात में युवती अपने रूम में सोई थी। यहां से उसका आईफोन और मंगेतर का लेपटॉप चोरी हो गया। चोरों की तलाश में पुलिस अब आसपास के फुटेज खंगाल रही है।
विजयनगर पुलिस ने शुभि पुत्री संजीव गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शुभि ने बताया कि वह विजयनगर में EK-287 में रहती है। बुधवार सुबह जब उसकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला था। उसका आईफोन कमरे में नहीं था। वहीं उसके मंगेतर हर्ष का लैपटॉप भी गायब था। बाद में दोस्तों को जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार शाम केस दर्ज किया है।
ई रिक्शा में टीचर का हार चोरी
बाणगंगा पुलिस ने भी नीतू पति मुकेश आर्य निवासी जयहिंद नगर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। नीतू ने बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती है। बुधवार शाम 5 बजे बाणगंगा ब्रिज से अपने घर के लिए ई रिक्शा में बैठी थी। इस दौरान उनके पर्स में 40 हजार रुपए कीमत का सोने का हार रखा था। वह ई रिक्शा से शांतिदीप गैस एजेंसी के यहां उतरी। घर जाकर देखा तो पर्स से हार गायब था। पुलिस को शंका है कि ई रिक्शा में सवार किसी व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version