तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट कर चेन लूटने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागते समय आरोपित भी नीचे गिर गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चेन लूटने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
रोकने पर दोनों ने मारपीट की और चेन लेकर भाग गए थे।
इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट कर चेन लूटने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को निधि पत्नी पियुष गर्ग (37) निवासी समृद्धि पार्क कॉलोनी ने बताया कि शाम 6.30 बजे वह रोजाना की तरह बेटी नविशा को कोचिंग से स्कूटी पर लेकर आ रही थी। स्कीम नंबर 140 के पास पहुंचते ही पीछे से एक दोपहिया वाहन आया, जिसमें आगे पुरुष और पीछे महिला बैठी थी।
रोकने पर मारपीट
वाहन तेज रफ्तार से लाकर दोनों ने मां-बेटी को धक्का देकर गिरा दिया। गले में पहनी सोने की चेन (जिसमें पेंडिल लगा था) छीनने की कोशिश की। रोकने पर दोनों ने मारपीट की और चेन लेकर भाग गए।
भागते समय आरोपित भी नीचे गिर गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित राज तरानी निवासी देवास और वर्षा पंवार निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।
