इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में एक महिला के साथ चेन लूट की वारदात हो गई। वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और लौटते समय पैदल घर जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
अन्नपूर्णा पुलिस ने प्रीति गुप्ता निवासी बी अन्नपूर्णा नगर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी हैं। रोज सुबह अपनी दोस्त सुनीता के साथ वॉक पर जाती हैं।
घटना 60 फीट रोड पर हुई। जब दोनों महिलाएं वॉक के बाद घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास से गुजरे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली।लूट के दौरान चेन का पैंडल वही गिर गया जबकि बदमाश चेन लेकर फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
प्रीति ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
