इंदौर में बुजुर्ग महिला को क्रेन ने रौंदा, मौत:लोग बोले- महिला साध्वी जैसे कपड़े पहनी थी; पुलिस ने ड्रायवर को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक क्रेन की टक्कर से एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला पैदल सड़क पर जा रही थीं, तभी पीछे से आ रही क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर ही क्रेन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन को जब्त कर लिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने साध्वी जैसे वस्त्र पहने हुए थे।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह यादव मार्केट के सामने की है। कृष्णा सर्विस की क्रेन (नंबर MP09GJ1080) से यह हादसा हुआ। क्रेन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गईं और क्रेन का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक महिला ने साध्वी जैसे कपड़े पहने हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। आसपास के क्षेत्र में उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version