बजरंग दल और समाज के लोगों ने मारा फ्लैट पर छापा, मौके पर हुई नौशाद अली की जमकर पिटाई शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग कॉलोनी स्थित विनेंद्र अपार्टमेंट में बीती रात करीब 9 बजे जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया।
बजरंग दल और गुजराती दर्जी समाज के लोगों ने एक फ्लैट में दबिश देकर एक मुस्लिम युवक को अविवाहित हिंदू महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। युवक की पहचान मुंबई निवासी नौशाद अली खान के रूप में हुई है, जो कथित रूप से बड़े कव्वाली प्रोग्राम्स का आयोजक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के तन्नू शर्मा को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि रामबाग स्थित फ्लैट में रह रही 35 वर्षीय अविवाहित महिला के पास अक्सर एक मुस्लिम युवक का आना-जाना लगा रहता है। महिला गुजराती दर्जी समाज से संबंधित है। सूचना मिलते ही शर्मा ने दर्जी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की। समाज के लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया।
फ्लैट में मारा छापा, युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया
बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ लड़की के बुआ के बेटे गिरधर परमार ने रात करीब 9 बजे फ्लैट पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। सूत्रों के अनुसार, जब दरवाजा खोला गया, तो नौशाद अली खान आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। यह दृश्य देखकर समाज के लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर ही नौशाद की जमकर पिटाई की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही गुजराती दर्जी समाज के अध्यक्ष मोहनलाल चौहान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग और बजरंग दल कार्यकर्ता सदर बाजार थाने पर इकट्ठा हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन समाज की ओर से एक शिकायती आवेदन दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नौशाद अली खान पर गहरा शक, ‘लव जिहाद’ और जासूसी की भी आशंका
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह केवल प्रेम-प्रसंग का मामला नहीं बल्कि ‘लव जिहाद’ या इससे भी गंभीर साजिश हो सकती है। यह बात इस वजह से और अधिक गंभीर हो गई है क्योंकि जिस अपार्टमेंट में युवक को पकड़ा गया, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय के बेहद करीब स्थित है बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि एक मुस्लिम युवक, जो मुंबई से आता है और कव्वाली कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पहुंच बनाता है, वह इंदौर में एक हिंदू महिला से निकट संबंध बनाकर क्या किसी सुनियोजित षड्यंत्र को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था? क्या यह संघ कार्यालय पर निगरानी रखने का माध्यम था? ये सवाल अब पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए गंभीर जांच का विषय बन गए हैं।
विश्व हिन्दू परिषद समरसता संयोजक : तन्नू शर्मा ने कहा कि यह कोई प्रेम-प्रसंग नहीं बल्कि धर्म विशेष द्वारा रची जा रही सुनियोजित साजिश है। इंदौर मालवा प्रांत के संघ कार्यालय के समीप एक जिहादी खुल्ले आम हिन्दू लड़की लव जिहाद में फसाकर उसके साथ नाजायज संबंध बनाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा हे हम हिंदू बहनों को बहला-फुसलाकर फंसाने और धर्मांतरण की साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। पुलिस को तुरंत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ओर उसकी तल तक जाना चाहिए ओर ऐसे लव जिहादियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए
गुजराती दर्जी समाज के राष्टीय अध्यक्ष मोहनलाल चौहान ने इस घटना को लेकर भारी रोष जताया है। उन्होंने कहा समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी इस बात से नाराज हैं कि समाज की युवती द्वारा एक बाहरी, वह भी अल्पसंख्यक मुस्लिम युवक, से संबंध रखना न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह समाज की संस्कृति के लिए भी खतरा है। हम हमारी समाज की बच्ची को लव जिहाद का शिकार नहीं बनने देगे इस के लिए हमें सड़को पर आना होगा तो हम आयेगे और अपना रोष प्रकट करेंगे
