इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक पूर्व पुलिसकर्मी के घर पर शिकायत के बाद दबिश दी गई। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की थी कि उक्त घर पर युवक-युवतियों का आना-जाना होता है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और रात में चार लड़कों को घर से पकड़ा, जिन्हें बाद में पुलिस थाने ले जाया गया। हालांकि, दस्तावेज़ों और अन्य सामान के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। मामले में कार्रवाई की गई।
एरोड्रम पुलिस को सूचना मिली थी कि कावेरी नगर में 63 वर्षीय पूर्व पुलिसकर्मी घनश्याम विश्वकर्मा का घर है। आरोप था कि यहां युवक-युवतियां आकर रुकते हैं और कमरे घंटों के हिसाब से किराये पर मिलते हैं। पुलिस टीम जब पहुंची तो आकाश जैन, विकास जाटव, मोहित बौरासी और आकाश मालवीय यहां मिले। पूछताछ करने पर वे दस्तावेज़ों के बारे में कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद घनश्याम से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने लड़कों के रुकने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में सभी को थाने लाया गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर इस मामले में 163 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
घंटे के हिसाब से मिलते थे कमरे
रहवासियों का आरोप था कि यहां युवक-युवतियां आकर रुकते हैं और कुछ देर बाद चले जाते हैं। उनका कहना था कि, घनश्याम विश्वकर्मा लड़कों से घंटे के हिसाब से कमरे के किराये लेता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये युवक किसी अवैध गतिविधि में शामिल तो नहीं थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है
