इंदौर में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली:ड्यूटी के वक्त उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना दिग्विजय मल्टी की है, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था। इससे पहले वह सराफा थाने में पदस्थ था। परिवार में उसके पिता हैं और उसकी शादी हो चुकी है। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अनुराग की ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

Exit mobile version