इंदौर में पति ने पत्नी के गले पर चाकू मारा:भतीजी हॉस्पिटल लेकर पहुंची, इलाज के दौरान मौत; अलग रहने को लेकर चल रहा था विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में महिला पर उसके पति ने चाकू से गले पर हमला किया। हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में उसकी भतीजी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हीरानगर पुलिस के अनुसार, घटना सुखलिया क्षेत्र की है। यहां रहने वाली दीपू देवड़ा पर उसके पति प्रदीप ने चाकू से गले पर वार किया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी भतीजी खुशी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची।
1 दिन पहले मां के घर से आई थी पत्नी
भतीजी खुशी ने बताया कि एक दिन पहले मौसी दीपू नानी के घर हरदा से आई थी। इसके बाद खुद के घर नही जाकर बहन के घर आ गयी। यहां सुबह मौसा प्रदीप आए दोनों के बीच साथ मे रहने की बात पर विवाद हुआ। इसके बाद प्रदीप ने चाकू से दीपू का गला रेत दिया। बहन ने बचाव किया तो उसे भी उंगली पर चोट आई।
खुशी ने पुलिस को ये भी बताया कि दीपू और प्रदीप के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दीपू अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा है, जो हरदा में दीपू की मां के पास है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप एक ढाबे पर काम करता है। आरोपी शहर से बाहर भागने की तैयारी में था हालांकि उसे पकड़ लिया गया है। पूछताछ जारी है।

Exit mobile version