विश्व की सबसे दिव्य और दुर्लभ 11 फ़ीट और 21 टन भार के शेषशायी श्रीनारायण के पंचधातुमय विग्रह का भव्य चल समारोह इंदौर के राजवाड़ा से निकलकर इंदौर के प्रमुख क्षेत्र में भ्रमण करेगी।इसके पश्चात सैंकड़ों श्रद्धालु अपने वाहनों के साथ इस में महायात्रा में शामिल होकर शाहदा के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री नारायण भक्तिपंथ के प्रणेता श्री लोकेशानंद जी महाराज ने बताया यात्रा दिनांक 9 जनवरी 2025 गरुवार से प्रारम्भ होकर मार्ग के विभिन्न नगरों जैसे- राऊ, मानपुर, धामनोद और सेंधवा होते हुए, दिनांक 11 जनवरी को महाराष्ट्र के नंदुरबार स्थित शाहदा धाम पहुंचेगी।
इसके पश्चात विग्रह के दिव्य स्वरूप का अर्चन एवं विशाल भक्ति महोत्सव दिनांक 14 जनवरी तक मनाया जाएगा। दिनांक 14 जनवरी, मकर संक्रांति के पावन दिवस पर भगवान की दिव्य स्थापना के साथ सर्वकल्याण महापूजा संपन्न होगी एवं दिनांक 15 जनवरी को महाप्रसादी का आयोजन होगा।
