इंदौर में देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या:दोस्त MY हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, रास्ते में ही तोड़ा दम; दिन में हुआ था विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देर रात उसके दोस्त उसे घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दिन में उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई लोकेश भदौरिया के मुताबिक मृतक का नाम नीरज गंगराडे है। लाल पेट्रोल पंप के पास उस पर हमला किया गया था। दोस्त उसे गंभीर हालत में रात करीब दो बजे एमवाय अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रात में ही डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version