इंदौर में दर्दनाक हादसा: दो 14 साल के बच्चों की पानी में डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi

इंदौर के बाणगंगा इलाके में स्थित रेवती रेंज की गिट्टी खदान के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। दो 14 साल के बच्चों, शिवराज और प्रिंस की पानी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।दोनों बच्चे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गए थे। जब दोनों बच्चे पानी में डूब गए, तो उनके दोस्तों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version