इंदौर में दर्दनाक घटना:कुत्तों के कारण स्पीड ब्रेकर पर फिसली बाइक, महिला की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया क्षेत्र में मंगलवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका आरती (36), पति आलोक के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, तभी आवारा कुत्तों ने पीछा किया। इसी दौरान स्पीड ब्रेकर पर बाइक फिसल गई और आरती सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरती मूल रूप से ललितपुर की थीं और पति के साथ ज्ञानसागर अपार्टमेंट में रह रही थीं।
शुरुआत में खबर थी कि महिला की मौत कुत्तों के काटने से हुई, लेकिन जांच में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। अस्पताल ने हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी। पुलिस अब जांच कर रही है।

Exit mobile version