इंदौर में छात्र की करंट लगने से मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आया था इटारसी से, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। वह इटारसी का निवासी था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आया था। पुलिस के अनुसार, रात करीब दो बजे वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया। पुलिस ने बताया कि छात्र का नाम उमंग (18) पुत्र उमेश चौधरी है, जो इंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। देर रात उमंग अपने दोस्तों निमित और अन्य के साथ लाइब्रेरी से रूम पर वापस लौटे थे। इसके बाद, उसके दोस्त अपने-अपने रूम में सोने चले गए। इस बीच, बालकनी से धमाके की आवाज आई। दोस्त जब बालकनी की तरफ पहुंचे तो देखा कि उमंग वहां गिरा हुआ था।
उमंग के परिवार के मुताबिक, वह इटारसी का रहने वाला था और छह महीने पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आया था। उमंग का छोटा भाई और माता-पिता हैं, जो सुबह इंदौर पहुंच गए। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Exit mobile version