इंदौर में चोरी की वारदातें:अनाज व्यापारी के घर घुसे चोर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तिलक नगर में एक अनाज व्यापारी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। आरोपी ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की। जानकारी के अनुसार, व्यापारी परिवार पिछले पांच दिनों से बाहर था। पुलिस ने इस मामले में केस उस समय दर्ज किया, जब परिवार इंदौर वापस लौट कर थाने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि आदिश पुत्र जीवनलाल जैन, जो उदय नगर निवासी और पेशे से अनाज व्यापारी हैं, 28 दिसंबर को अपने घर पर ताला लगाकर उदयपुर न्यू ईयर की पार्टी के लिए गए थे। जब वे घर वापस लौटे, तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था और चोरी की घटनाएं सामने आईं। बदमाशों ने घर से लेडीज डायमंड रिंग, एक गोल्ड रिंग, चार कान की बालियां, एक सोने की चेन, दो डायमंड के सोने के पैडल, सोने की ध्वज, चांदी के सिक्के, सोने के पालिश किए हुए जेवर और करीब 35 हजार रुपए चोरी कर लिए थे।
आदिश ने बुधवार थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version